Hotel के बंद कमरे में चल रहा था गंदा खेल! पुलिस की Raid ने खोली पोल

Edited By Vatika,Updated: 08 Aug, 2026 01:35 PM

raid at ludhiana

तलवंडी साबो पुलिस ने शहर के एक होटल में लड़कियों और महिलाओं को पैसों का लालच देकर कथित तौर पर देह व्यापार का

तलवंडी साबो: तलवंडी साबो पुलिस ने शहर के एक होटल में लड़कियों और महिलाओं को पैसों का लालच देकर कथित तौर पर देह व्यापार का धंधा चलाने और होटल में नशा करने के आरोप में 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से 6 महिलाओं समेत 2 कथित आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, थाना तलवंडी साबो की इंस्पेक्टर सुमनदीप कौर को गुप्त सूचना मिली थी कि तलवंडी साबो के रोड़ी रोड स्थित सिटी क्राउन होटल में होटल मालिक और कुछ अन्य लोग महिलाओं को पैसों और नशे का लालच देकर होटल में बुलाते थे। आरोप है कि यहां बाहर से पुरुषों और महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार करवाया जाता था। पुलिस के अनुसार, होटल के कमरों में भी कथित तौर पर देह व्यापार चलाया जा रहा था और ग्राहकों से मोटी रकम वसूली जाती थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने सिटी क्राउन होटल में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 6 महिलाओं को हिरासत में लिया, जबकि होटल में काम करने वाले एक युवक और एक युवती को भी मौके से काबू किया गया।

जांच अधिकारी इंस्पेक्टर सुमनदीप कौर ने बताया कि जिला पुलिस प्रमुख बठिंडा के निर्देश पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डीएसपी तलवंडी साबो और थाना प्रभारी की अगुवाई में होटल में छापेमारी की गई। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें होटल मालिक विजय कुमार निवासी छापियावाली (जिला मानसा), होटल में काम करने वाला हरविंदर सिंह उर्फ कमल निवासी भलेरियां (जिला श्री मुक्तसर साहिब), लवी निवासी झुनीर और नाजिया पुत्री बुधू खान निवासी तलवंडी साबो शामिल हैं। पुलिस ने हरविंदर सिंह और नाजिया को मौके पर गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!