Punjab : CIA स्टाफ को मिली कामयाबी, महिला सहित कार सवार नशा तस्कर काबू

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 23 Oct, 2024 05:18 PM

drug smugglers arrested in ferozepur

नशा तस्करों के खिलाफ खिलाए चलाए गए अभियान के तहत सी.आई.ए. स्टाफ फिरोजपुर ने एक महिला सहित 3 व्यक्तियों को कार में काबू करके उनसे 52 ग्राम हेरोइन और 4 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

फिरोजपुर  : नशा तस्करों के खिलाफ खिलाए चलाए गए अभियान के तहत सी.आई.ए. स्टाफ फिरोजपुर ने एक महिला सहित 3 व्यक्तियों को कार में काबू करके उनसे 52 ग्राम हेरोइन और 4 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस बारे जानकारी देते एसपी इन्वेस्टिगेशन फिरोजपुर रणधीर कुमार ने बताया कि सीआईए स्टाफ फिरोजपुर की पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करते हुए बस्ती भट्टियां वाली में एक डेयरी के पास पहुंची तो पुलिस पार्टी को एक दिल्ली नंबर की डस्टर कार खड़ी दिखाई दी, जिसमें ड्राइवर, एक महिला और व्यक्ति को शक के आधार पर काबू करके जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम गुरप्रीत सिंह उर्फ मंत्री, लवप्रीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह और मनप्रीत कौर पत्नी गुरप्रीत सिंह बताया, जिनसे तलाशी लेने पर 52 ग्राम हेरोइन और 4 मोबाइल फोन बरामद हुए।

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा पकड़े गए तीनों नामजद व्यक्तियों के खिलाफ थाना सिटी फिरोजपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उनसे पूछताछ की गई जा रही है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए तीनों व्यक्तियों को अदालत में पेश कर इनका पुलिस रिमांड लिया जाएगा और इनके बैकवर्ड तथा फॉरवर्ड लिंक ट्रेस किया जा रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!