Edited By Sunita sarangal,Updated: 19 Dec, 2025 03:40 PM

जानकारी के अनुसार नजदीकी गांव में एक ईंट वाले भट्ठे पर काम करने वाले बुजुर्ग व्यक्ति...
मोगा(आजाद): पंजाब में अकसर ही इंसानियत को शर्मसार कर देने वाले मामले सामने आते रहते हैं। इसी कड़ी में अब मोगा से भी एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है जहां एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपने साथ कुकर्म करने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार धर्मकोट के नजदीकी गांव में एक ईंट वाले भट्ठे पर काम करने वाले बुजुर्ग व्यक्ति ने एक अन्य व्यक्ति पर उसके साथ कुकर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित बुजुर्ग ईंट वाले भट्ठे पर काम करता बताया जा रहा है, जिसे सिविल अस्पताल मोगा दाखिल करवाया गया। इस संबंध में पुलिस को सूचित किया गया है। जब इस संबंध में धर्मकोट पुलिस से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी प्राप्त नहीं हुई। जानकारी मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here