जुगाड़ू वाहनों पर RTO विभाग का सख्त एक्शन, काटे चालान

Edited By Sunita sarangal,Updated: 08 May, 2026 03:24 PM

rto department issues fines for jugaad vehicles

अचानक हुई इस बड़ी कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

बाघापुराना(अजय): पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के सख्त निर्देशों के बाद आर.टी.ओ. विभाग ने बाघापुराना में जुगाड़ू गाड़ियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की। मोगा रोड पर शिव मंदिर के पास लगाई गई स्पैशल नाकाबंदी के दौरान, रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर सूरज कुमार और ए.टी.ओ. शमिंदर सिंह मान की टीम ने उन मोटरसाइकिलों को टारगेट किया जिन्हें गैर-कानूनी तरीके से जुगाड़ू गाड़ियों में बदलकर सड़कों पर चलाया जा रहा था।

अचानक हुई इस बड़ी कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। ट्रांसपोर्ट डिपार्टमैंट की ज्वाइंट कार्रवाई के दौरान कई जुगाड़ू गाड़ियों के चालान काटे गए जबकि कई गाड़ियों को मौके पर ही सीज करके पुलिस स्टेशन में बंद कर दिया गया। चैकप्वाइंट की जानकारी मिलते ही कई लोग अपनी जुगाड़ू गाड़ियों को वापस मोड़कर गलियों से निकलते दिखे।

आर.टी.ओ. अधिकारियों ने साफ कहा कि हाईकोर्ट के आदेशों का हर हाल में पालन किया जाएगा और गैर-कानूनी तरीके से बनी जुगाड़ू गाड़ियों को किसी भी कीमत पर सड़कों पर नहीं चलने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये गाड़ियां न सिर्फ मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करती हैं बल्कि आम लोगों की जान के लिए भी बड़ा खतरा साबित हो सकती हैं।

डिपार्टमैंट के अधिकारियों ने कहा कि कई लोग खेती के नाम पर गैर-कानूनी तरीके से मोटरसाइकिलों को बदलकर माल ट्रांसपोर्ट कर रहे हैं, जिससे सड़क हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अब ऐसे वाहनों के खिलाफ जिला स्तर पर अभियान चलाया जाएगा और जुगाड़ू गाड़ी चलाते हुए पकड़े जाने वाले किसी भी व्यक्ति को न तो बख्शा जाएगा और न ही किसी तरह की छूट दी जाएगी।

इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और लोग इसे ट्रैफिक नियमों को लागू करने के लिए प्रशासन का बड़ा कदम मान रहे हैं। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे सिर्फ लीगल और रजिस्टर्ड गाड़ियों का ही इस्तेमाल करें ताकि किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!