Edited By Sunita sarangal,Updated: 25 Oct, 2021 10:27 AM

पंजाब के उपमुख्यमंत्री ओ.पी. सोनी ने कहा है कि पंजाब में पिछले 2 दिनों से पड़ी बेमौसमी बारिश कारण किसानों को जो नुकसान हुआ है, पंजाब सरकार उसका बनता मुआवजा देगी।
जालंधर (धवन): पंजाब के उपमुख्यमंत्री ओ.पी. सोनी ने कहा है कि पंजाब में पिछले 2 दिनों से पड़ी बेमौसमी बारिश कारण किसानों को जो नुकसान हुआ है, पंजाब सरकार उसका बनता मुआवजा देगी।
यह भी पढ़ेंः अब शाम 5 बजे तक ही खुलेगा पैट्रोल पंप, जानें क्या है वजह
उन्होंने कहा कि तरनतारन, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर और सरहद के साथ लगते कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है, जिस कारण किसानों की फसलों का भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि माझे में धान के साथ-साथ बासमती की फसल भी तबाह हो गई है। फसलों को लेकर जो रिपोर्टें आएंगी उसके अनुसार मुआवजा दिया जाएगा। सोनी ने गांव मुल्लेचक्क में समारोह को संबोधन करते हुए कहा कि गांव में 85 प्रतिशत विकास कार्य संपन्न हो चुके है और बाकी जल्दी पूरे हो जाएंगे। उन्होंने गांव में एक सरकारी डिस्पेंसरी बनाने और गांव के स्कूल को अपग्रेड करने का ऐलान किया। उन्होंने रियालटो चौक में स्थित गिरजा घर पहुंच कर हरेक के भले की अरदास की और गिरजा घर को अढ़ाई लाख का चैक भेंट किया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here