ट्रक के नीचे आने से मोटरसाइकिल चालक की मौत, मामला दर्ज

Edited By Tania pathak,Updated: 29 Dec, 2020 04:20 PM

death of motorcycle driver due to truck coming down

जीरकपुर के चंडीगढ़-अंबाला मार्ग पर स्थित मेट्रो मॉल के सामने एक ट्रक के साथ टक्कर के मोटरसाइकिल सवार नौजवान की मौत होने का मामला सामने आया है।

जीरकपुर (मेशी): जीरकपुर के चंडीगढ़-अंबाला मार्ग पर स्थित मेट्रो मॉल के सामने एक ट्रक के साथ टक्कर के मोटरसाइकिल सवार नौजवान की मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी मुताबिक बीती देर रात मृतक नौजवान ओम प्रकाश (34) निवासी पलसौरा, अपने मोटर साइकिल के द्वारा डेराबस्सी से चंडीगढ़ की तरफ जा रहा थी।

जब वह मेट्रो मॉल नजदीक पहुंचा तो एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसकी ट्रक के टायर के नीचे आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। मृतक ओम प्रकाश चंडीगढ़ में आटो चलाता था। इस संबंधी थाना जीरकपुर के जांच अधिकारी सुखदेव सिंह ने ट्रक चालक खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!