विदेश भेजने का सपना दिखाकर ठगे लाखों, मामला दर्ज

Edited By Kamini,Updated: 29 Jun, 2026 12:24 PM

foreign fraud case

विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले थम नहीं रहे हैं। इसी बीच एक मामला फिरोजपुर से सामने आया है।

जीरा (गुरमेल सेखवां): विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले थम नहीं रहे हैं। इसी बीच एक मामला फिरोजपुर से सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, सदर जीरा थाने की पुलिस ने एक युवक को विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये ठगने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित ने 14 फरवरी 2026 को पुलिस की स्पेशल विंग में शिकायत की थी, जिस पर पुलिस ने DSP फिरोजपुर की जांच के बाद पीड़ित के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की।

जानकारी देते हुए सदर जीरा थाने के ASI दीप सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में सुखबीर सिंह पुत्र शिंदर निवासी सनेर ने बताया कि आरोपी रमनदीप सिंह पुत्र मोदन सिंह निवासी थराज, जिला मोगा ने उसे विदेश भेजने के नाम पर 6 लाख 28 हजार रुपये ठग लिए। उन्होंने बताया कि DSP फिरोजपुर की जांच के बाद शिकायतकर्ता सुखबीर सिंह के बयान के आधार पर रमनदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!