अलीपुर गांव में युवक का शव बरामद

Edited By Sunita sarangal,Updated: 22 Oct, 2020 10:39 AM

dead body of youth found in alipur village

चौकी प्रभारी जसवीर जस्सी ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की, लेकिन अभी तक.......

जालंधर(महेश): थाना सदर के अधीन पड़ते गांव अलीपुर में जालंधर हाइट्स पुलिस चौकी को 25 साल के एक युवक का शव बरामद हुआ है।

चौकी प्रभारी जसवीर जस्सी ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने आस-पास के क्षेत्रों में उसके बारे में पूछताछ कर रही है। फिलहाल उसके शव को सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। जसवीर जस्सी ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही युवक की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!