नूरपुरबेदी के गांव में तेंदुए की दस्तक, घरों से बाहर निकलने से डर रहे लोग...

Edited By Vatika,Updated: 11 Apr, 2026 01:23 PM

leopard sighting in a noorpur bedi village

नूरपुरबेदी के गांव खेड़ा कलमोट के जंगल में तेंदुए की दस्तक से इलाके में दहशत

नूरपुरबेदी: नूरपुरबेदी के गांव खेड़ा कलमोट के जंगल में तेंदुए की दस्तक से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। इस खबर के फैलते ही आसपास के गांवों के लोग भयभीत हो गए हैं। कुछ ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लोगों को सतर्क रहने की अपील भी की है।

वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला
मिली जानकारी के अनुसार, बीती शाम करीब साढ़े 7 बजे कुछ राहगीरों ने गांव के पास स्थित भंगलां की खड्ड में तेंदुए को देखा। उन्होंने तुरंत उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो तेजी से वायरल हो गया। तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में डर का माहौल है और कई लोग रात के समय घर से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं।

संदेश भेजकर लोगों को सावधान रहने की अपील 
इस संबंध में ग्रामीणों ने विभिन्न सोशल मीडिया ग्रुप्स में संदेश भेजकर लोगों को सावधान करने का प्रयास किया है। वहीं, गांव वालों के मुताबिक इस बारे में संबंधित विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। मामले पर संपर्क करने पर जंगली जीव विभाग के ब्लॉक अधिकारी माखन सिंह ने कहा कि वे जल्द ही मौके की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!