नहर से गली-सड़ी हालत में मिला लड़की का शव, फैली सनसनी

Edited By Kalash,Updated: 30 Jun, 2022 06:25 PM

dead body found from canal

नहर से एक 10-12 साल की लड़की का शव गली-सड़ी हालत में बरामद हुआ है।

अपरा (दीपा): आज सुबह लगभग 7 बजे अपरा पुलिस को गांव जजा र्खुद से तेहिंग रोड पर स्थित नहर से एक 10-12 साल की लड़की का शव गली-सड़ी हालत में बरामद हुआ है। इस संबंध में जानकारी देते हुए ए.एस.आई. परमजीत सिंह चौंकी इंचार्ज अपरा ने बताया कि उन्हें आज सुबह गांव की महिला सरपंच ने गांव के पास से गुजरती नहर में शव पड़ा होने की सूचना दी। पुलिस पार्टी ने गांव वासीयों की मदद से शव को बाहर निकाला जो कि नहर के पुल के पास फंसा हुआ था। 

ए.एस.आई. परमजीत सिंह चौंकी इंचार्ज अपरा ने बताया कि उक्त शव एक 10-12 साल की लड़की का है, जो कि बुरी तरह से गल-सड़ चुका है। मुतक लड़की ने महरून रंग की टी-शर्ट व हलके नीले रंग की कैपरी पहनी हुई है। उन्होंने बताया कि मुतक लड़की की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। इस लिए उसके शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर में रखकर आगे की कानूनी कारवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!