दादूवाल को नहीं मिली जमानत, दीवाली की रात जेल में कटेगी

Edited By Vatika,Updated: 25 Oct, 2019 12:12 PM

daduwal did not get bail

सिविल लाइन क्लब के मामले में गिरफ्तार किए संत बलजीत सिंह दादूवाल को बठिंडा जेल फिर फिरोजपुर व बाद में कपूरथला जेल शिफ्ट कर दिया गया था।

बठिंडा (विजय): सिविल लाइन क्लब के मामले में गिरफ्तार किए संत बलजीत सिंह दादूवाल को बठिंडा जेल फिर फिरोजपुर व बाद में कपूरथला जेल शिफ्ट कर दिया गया था। शांति-भंग के मामले में बेशक एस.डी.एम.तलवंडी की अदालत ने दादूवाल समेत उनके 4 सेवकों की जमानत याचिका बुधवार को मंजूर कर ली थी, लेकिन कपूरथला जेल में मोबाइल बरामदगी के मामले में उन्हें न्याययिक हिरासत में भेज दिया गया।

जानकारी अनुसार 20 अक्तूबर को अमृतसर की विशेष टास्क फोर्स द्वारा कपूरथला जेल में कैदियों की तलाशी ली गई तो दादूवाल व उनके सेवकों से मोबाइल बरामद हुआ था। इस संबंधी कपूरथला पुलिस ने मामला दर्ज किया था। वीरवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया जहां न्यायाधीश ने संत बलजीत सिंह दादूवाल सहित उनके साथियों की जमानत याचिका रद्द कर उन्हें 14 दिन के लिए न्याययिक हिरासत में भेज दिया । अब दादूवाल की दीवाली की रात जेल में ही कटेगी जबकि उनके समर्थकों ने पुलिस व सरकार पर भेदभाव करने का आरोप लगाया।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!