नवजोत सिद्धू के खिलाफ उनके 'साथियों' ने खोला मोर्चा, कांग्रेस हाईकमान को लगाई शिकायत

Edited By Tania pathak,Updated: 23 Apr, 2021 04:22 PM

complaint against navjot sidhu by his  colleagues  opened front

पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू के कांग्रेस के खिलाफ लगातार ट्वीट के बाद उनके अपनों में ही नाराजगी देखने को मिल रही है...

पंजाब: पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू के कांग्रेस के खिलाफ लगातार ट्वीट के बाद उनके अपनों में ही नाराजगी देखने को मिल रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनके अपने ही साथियों ने उनके कांग्रेस के खिलाफ रवैये को देखते हुए इसकी शिकायत कांग्रेस हाईकमान से की है। इसमें विधायक कैबिनेट रैंक डा. राजकुमार वेरका और लुधियाना से कांग्रेस के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ मोर्चा खोला है। राजकुमार वेरका ने कांग्रेस हाईकमान को सिद्धू का नाम लिए बिना शिकायत की है कि पार्टी के अंदरूनी मसले निजी तौर पर ही निपटा लिए जाएं। इतना ही नहीं रवनीत सिंह बिट्टू ने भी नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधते हुए कहा है कि अपनी ही सरकार के खिलाफ ऐसे बयान देना पार्टी के लिए हानिकारक है। 

आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने आज अपनी ट्विटर अकाउंट से 'कांग्रेस' शब्द हटा दिया है। सिद्धू की तरफ से ऐसा करने के बाद पंजाब में एक बार फिर से राजनितिक माहौल गर्म हो गया है। नवजोत सिंह सिद्धू की तरफ से ट्विटर से 'कांग्रेस' हटाने के बाद कोटकपूरा व बहिबल कलां फायरिंग मामले में एसआईटी की जांच रद्द हो जाने के मामले में भी अपनी ही सरकार के खिलाफ तंज कसा था। ऐसे में कांग्रेस में मची ये खलबली चुनावों से पहले समीकरण बदल सकती है।
 

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!