Edited By Urmila,Updated: 29 Jun, 2022 12:16 PM
नशा मुक्ति के प्रति कैदियों को जागरूक करने के लिए पंजाब स्टेट ऐड्स कंट्रोल सोसायटी चंडीगढ़ द्वारा एक सेमिनार का आयोजन किया गया। नशे के कारण शरीर में होने वाली...
लुधियाना (स्याल): नशा मुक्ति के प्रति कैदियों को जागरूक करने के लिए पंजाब स्टेट ऐड्स कंट्रोल सोसायटी चंडीगढ़ द्वारा एक सेमिनार का आयोजन किया गया। नशे के कारण शरीर में होने वाली जानलेवा बीमारियों पर कैदियों/हवालातीयो ने एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर अन्य बंदियों को भी जागरूक किया। जेल सुपरिटेंडेंट शिवराज सिंह नंदगढ़ ने बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशे से व्यक्ति का शरीर खोखला हो जाता है और वह कई बीमारियों का शिकार हो जाता है इसलिए उन्हें नशे जैसी वस्तुओं से परहेज करना चाहिए। सेमिनार में डिप्टी सतनाम सिंह डॉ. प्रदीप, डॉ. हरप्रीत, डॉक्टर प्रभाकर पांडे, मनप्रीत सिंह, बलजिंदर सिंह व अन्य स्टाफ के सदस्यों ने भी अपने विचार प्रकट किए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here