Edited By Subhash Kapoor,Updated: 07 Aug, 2022 04:51 PM
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज दिल्ली में नीति आयोग की 7वीं बैठक में भाग लिया।
चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज दिल्ली में नीति आयोग की 7वीं बैठक में भाग लिया। मीटिंग में भाग लेने के बाद सी.एम. मान मीडिया से रूबरू हुए। सी.एम. मान की बतौर मुख्यमंत्री यह पहली मीटिंग थी। सी.एम. मान ने कहा कि इस मीटिंग में पंजाब व किसानों से संबंधित कई मुद्दों को उठाया गया है। उन्होंने कहा कि धान व गेहूं की फसलों के अलावा अन्य फसलों पर भी किसानों के लिए एम.एस.पी. की मांग रखी गई है। इस दौरान सी.एम. मान ने एम.एस.पी. की लीगल गारंटी का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एम.एस.पी. कमेटी को दोबारा बनाने की मांग की है। इसे निर्धारित करने के लिए जो कमेटी बनी है, उसे दोबारा बनाया जाए। वहीं राज्य के स्कूलों में सुधार लाने हेतु भी कई सुझाव रखे गए। इसके साथ ही शहरों के विकास संबंधी भी कई मुद्दे उठाए गए।
नीति आयोग की इस मीटिंग दौरान सभी राज्यों मुख्यमंत्रियों ने अपने-अपने राज्यों की समस्याएं रखीं हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी समस्याओं को काफी गंभीरता से सुना है। सी.एम. मान ने कहा कि पंजाब हमेशा देश के विकास में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेता रहा है। वहीं इस मौके पर पंजाब यूनिवर्सिटी का मुद्दा भी उठाया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here