Edited By Kalash,Updated: 30 Jun, 2026 01:45 PM

पंजाब को जल्द ही स्थाई DGP मिल सकता है।
पंजाब डेस्क : पंजाब को जल्द ही स्थाई DGP मिल सकता है। जानकारी के अनुसार पंजाब के नए स्थाई DGP की नियुक्ति को लेकर यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन पंजाब सरकार द्वारा भेजे गए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नामों पर विचार करेगा। बताया जा रहा है कि यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन 3 अधिकारियों के नाम चुनकर पंजाब सरकार को भेजेगा जिसके बाद एक अधिकारी को राज्य का स्थाई DGP नियुक्त किया जाएगा।
बता दें कि अप्रैल महीने में पंजाब सरकार ने 14 सीनियर IPS अधिकारियों के नाम UPSC को भेजे थे। इसके बाद अब इनमें से तीन अधिकारियों को UPSC द्वारा चुना जाएगा जिसमें से एक अधिकारी को DGP बनाया जाएगा। इसके बाद अब जल्द ही पंजाब के नए DGP के नाम के ऐलान की संभावना है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here