फतेहगढ़ साहिब: चुनाव दौरान 2 पक्षों में झड़प, पुलिस छावनी में तबदील हुआ मतदान केंद्र

Edited By Kamini,Updated: 20 Feb, 2022 05:40 PM

clashes between 2 parties polling station turned into police cantonment

फतेहगढ़ साहिब विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 62 व 63 पर 2 पक्षों के बीच झड़प हो गई। पहले तो पुलिस ने पूरी घटना को ......

फतेहगढ़ साहिब (विपन) : फतेहगढ़ साहिब विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 62 व 63 पर 2 पक्षों के बीच झड़प हो गई। पहले तो पुलिस ने पूरी घटना को मूकदर्शक बनकर देखा, फिर कुछ ही मिनटों में मतदान केंद्र को पुलिस छावनी में स्थानांतरित कर दिया गया। घटना की जानकारी देते हुए गुरकीरत सिंह और गुरप्रीत सिंह लल्ली ने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी द्वारा धक्केशाही की जा रही है जबकि वह शान्तमय ढंग से खड़े थे।

PunjabKesari

गुरकीतर सिंह व गुरप्रीत सिंह ने बताया  कि उक्त दोनों पार्टियों के लोग अचानक आ गए और उनसे हाथापाई करने लगे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संपर्क करने पर दूसरे पक्ष के चरणजीत सहदेव और शिवनंदन ने कहा कि उक्त व्यक्ति कथित रूप से फर्जी वोट डाल रहे थे, रोकने पर उन्होंने झगड़ा शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि झगड़े के दौरान उनकी दाढ़ी भी खींची गई।

PunjabKesari

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!