CBSE के 10वीं और 12वीं के Students के लिए जरूरी खबर, जारी हुआ ये Alert

Edited By Vatika,Updated: 23 Feb, 2023 11:27 AM

cbse exam student news

वैबसाइटों व एप से सावधान रहने की जरूरत बारे कहा गया है।

लुधियाना (विक्की): सैंट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई.) की परीक्षाएं शुरू होते ही परीक्षार्थियों को सैंपल पेपरों के जाल में फंसाने वाली कई फर्जी वैबसाइटें फिर से सक्रिय हो गई हैं।

सी.बी.एस.ई. ने ऐसी वैबसाइटों की सक्रियता को बढ़ते देख 10वीं 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को फर्जी सैंपल पेपरों को लेकर सावधान कर दिया है। सी.बी.एस.ई. द्वारा नोटिस में स्टूडैंट्स को बाकायदा ऐसी कुछ वैबसाइटों के नाम बारे में चेताते हुए कहा है कि एक फर्जी वैबसाइट पर सैंपल पेपर जारी कर दावा किया गया है कि प्रश्न इन पेपरों में से पूछे जाएंगे। सी.बी.एस.ई. की एडवाइजरी में स्टूडैंट्स और पेरैंट्स को इस तरह की वैबसाइटों व एप से सावधान रहने की जरूरत बारे कहा गया है।

सी.बी.एस.ई. ने कहा है कि बोर्ड के संज्ञान में आया है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने एक लिंक बनाया है जिसमें कहा गया है कि सी.बी.एस.ई. ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं के लिए 30 सैंपल पेपर जारी किए हैं और परीक्षा के प्रश्न इन सैंपल पेपरों से ही होंगे। इन पेपरों को डाऊनलोड करने के लिए पैसे मांगे जा रहे हैं। बोर्ड ने सभी विद्यार्थियों को सावधान रहने और ऐसे किसी भी फर्जी मैसेज और वैबसाइट्स लिंक पर क्लिक नहीं करने के लिए आगाह किया है। बोर्ड ने कहा कि सैंपल पेपर सी.बी.एस.ई. की आधिकारिक वैबसाइट पर फ्री उपलब्ध हैं। सैंपल पेपर डाऊनलोड करने के लिए बोर्ड किसी भी छात्र या माता-पिता से कोई शुल्क नहीं लेता है। किसी भी जानकारी और अपडेट के लिए स्टूडैंट्स व पेरैंट्स बोर्ड की आधिकारिक वैबसाइट पर जा सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!