युवक को पेट्रोल डालकर जलाने का मामला, पुलिस ने 3 आरोपी किए काबू

Edited By Urmila,Updated: 09 Aug, 2024 04:24 PM

case of burning a youth by pouring petrol on him police arrested 3 accused

गत दिवस जिला मोगा के सब डिवीजन बाघा पुराना के नजदीकी गांव समाध भाई दूध लेने जा रहे एक लड़के पर होटल पर खड़े एक व्यक्ति ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी।

बाघापुराना: गत दिवस जिला मोगा के सब डिवीजन बाघा पुराना के नजदीकी गांव समाध भाई दूध लेने जा रहे एक लड़के पर होटल पर खड़े एक व्यक्ति ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी जहां लड़के की मां ने  पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई थी। बताया जा रहा था कि उसका एक ही बेटा और उसके पति की पहले मौत हो चुकी है। उसे इंसाफ दिलाया जाए और सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। 

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और एक की तलाश जारी है। मामले की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह ने बताया कि चारों आरोपी एक ढाबे पर किसी व्यक्ति को आग लगाने की ताक में बैठे थे।  पीड़िता ज्योति भी वहीं बैठी था। जब पीड़िता ने आरोपियों को घटना को अंजाम देने से रोका तो चारों आरोपियों ने उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी जिससे ज्योति के हाथ, मुंह और टांगे झुलस गई।

ज्योति ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। परिजन ज्योति को बाघा पुराना अस्पताल लेकर आए, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे फरीदकोट मेडिकल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना में ज्योति का शरीर 55 फीसदी जल गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!