Punjab: फौजी को छोड़ने जा रहे परिवार के साथ हादसा, नेशनल हाईवे पर आग का गोला बनी कार

Edited By Kamini,Updated: 04 May, 2026 12:20 PM

car catches fire on national highway

बताया जा रहा है कि, सभी लोग पट्टी के गांव कच्चे पक्के से जंडियाला गुरु आ रहे थे। इस दौरान कार में एक आर्मी जवान भी मौजूद था जोकि ड्यूटी पर वापस जम्मू जा रहा था।

अमृतसर: जिले में एक कार में अचानक भयानक आग लग गई, जिसमें 10 साल के बच्चे सहित 4 लोग सवार थे। घटना रविवार देर रात 11 बजे की करीब की है। मिली जानकारी के अनुसार घटना अमृतसर के जंडियाला गुरु के पास नेशनल हाईवे पर हुई। 

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि, सभी लोग पट्टी के गांव कच्चे पक्के से जंडियाला गुरु आ रहे थे। इस दौरान कार में एक आर्मी जवान भी मौजूद था जोकि ड्यूटी पर वापस जम्मू जा रहा था। जवान को  उसका परिवार जालंधर छोड़ने जा रहा था। इस बीच वह अपने दूसरे फौजी साथी के इंतजार में करने लगे जोकि अमृतसर से आ रहा था। इस दौरान इंतजार करते समय कार में आग लग गई। जिसने देखते ही देखते भयानक रूप धारण कर लिया। गनीमत रही इस हादसे के दौरान पूरा परिवार कार से बाहर निकल आया है, जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। 

जानकारी के मुताबिक, कार में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा हैकि, घटना की सूचना मिलने के बावजूद फायर ब्रिगेड की टीम देरी से पहुंची, जिस कारण आग ने कार पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया। फिलहाल पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!