कैप्टन को लगा एक और बड़ा झटका, अब यह करीबी दिखे परगट सिंह के साथ

Edited By Sunita sarangal,Updated: 22 Oct, 2021 12:08 PM

captain got another big blow now he is seen close with pargat singh

जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे पंजाब की राजनीति गर्माती जा रही है। जानकारी के अनुसार अब परगट सिंह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री..............

लुधियाना: जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे पंजाब की राजनीति गर्माती जा रही है। जानकारी के अनुसार अब परगट सिंह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी कैप्टन संदीप संधू के समर्थन में नजर आए। कैप्टन संदीप संधू अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री रहते समय उनके सलाहकार थे। अमरिंदर सिंह के इस्तीफा देने के बाद संदीप संधू ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जब कैप्टन ने नई पार्टी बनाने की घोषणा की तो कयास लगाए जा रहे थे कि संदीप संधू को पार्टी में कोई बड़ा पद मिल सकता है लेकिन परगट सिंह उनके समर्थन में रैली करने लुधियाना पहुंच गए।

आपको बता दें कि परगट सिंह ने संदीप संधू पर उन्हें धमकी देने के आरोप भी लगाए थे और अब वह उनके समर्थन में रैली में भी पहुंच गए। इतना ही नहीं परगट सिंह ने कहा कि संधू किसी सिस्टम में बंधे हुए थे इसलिए ऐसी बातें करते थे लेकिन वह हमेशा से ही पंजाब के भले के लिए काम करते रहे हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि अब संदीप संधू कैप्टन की पार्टी से निकल चुके हैं। गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब कैप्टन के इस्तीफे के बाद संधू कांग्रेस पार्टी के साथ दिखाई दिए। इससे पहले भी वह पंजाब के डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा के साथ प्रेस कान्फ्रेंस में नजर आए थे।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!