Edited By Tania pathak,Updated: 31 Jan, 2021 12:28 PM

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से इस मसले पर सर्वदलीय बैठक बुलाई बुलाई गई है।
पंजाब: गणतंत्र दिवस पर किसान ट्रैक्टर परेड राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर अराजक होने से किसान आंदोलन और भी उग्र हो गया है। किसानों का बढ़ता गुस्सा अब केंद्र सरकार के लिए मुश्किल बनता जा रहा है। इस कारण पंजाब का माहौल तनावपूर्ण होता जा रहा है। किसानों द्वारा कृषि कानूनों के खिलाफ जगह-जगह प्रदर्शन किया जा रहा है और कई हिंसक झड़प के मामले भी सामने आ चुके है। ऐसे में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से इस मसले पर सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री द्वारा उनके ट्विटर हैंडल पर जारी की गई है।

कैप्टन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि - "2 फरवरी को किसान विरोध पर हाल के घटनाक्रम पर चर्चा के लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। किसान अपनी आजीविका और आने वाली पीढ़ियों के लिए लड़ रहे हैं। संकट के इस समय में सभी राजनीतिक दलों को एक साथ आना होगा।"
गौरतलब है कि पंजाब में केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ बढ़ता आक्रोश अब इस मसले को अलग राह पर लेकर जा रहा है। केंद्र और किसान अपनी अपनी बात पर अड़े हुए है जिससे पिछले कई महीनों से पंजाब समेत कई राज्यों के किसान दिल्ली बॉर्डर पर डटे हुए है। हालांकि इस संबंध में केंद्र और किसानों के बीच वार्ता के लिए कई बैठकें होने के बाजवूद कोई हल नहीं निकल पा रहा है।