Edited By Kamini,Updated: 07 Apr, 2023 12:22 PM

पंजाब में एक बार फिर गोलिया चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार बटाला के फतेहगढ़ चूड़ियां में एक युवक पर गोलियां चली हैं।
गुरदासपुर: पंजाब में एक बार फिर गोलिया चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार बटाला के फतेहगढ़ चूड़ियां में एक युवक पर गोलियां चली हैं। इस दौरान युवक की बाजू व जांघ पर गोलियां लगने से वह गंभीर घायल हो गया है, जिसे तुरन्त अस्पताल पहुंचा गया है। घायल युवक की पहचान दिलावर सिंह पुत्र हरभजन सिंह के रूप में हुई है।
घायल युवक के पिता ने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि उसका बेटा कार में सवार था और एक डेयरी पर पनीर लेने के लिए रुका था। इस दौरान एक इंडिगो कार सवार नौजवानों उसे गाड़ी पीछे करने के लिए कहा। जब दिलावर पनीर लेकर गाड़ी पीछे करने लगा तभी उक्त नौजवानों ने उसके ऊपर गोलियां चला दी। दिलावर न किसी तरह जान बचा कर गाड़ी लेकर अपने घर की तरफ भागाा। लेकिन नौजवान उसका पीछा करते हुए वहां भी पहुंच गए। जब वह गाड़ी से उतरने लगा तो नौजवानो ने फायरिंग कर दी। इस दौरान दिलावर सिंह बुरी तरह से घायल हो गया।
घायल युवक ने बताया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं है। पुलिस द्वारा बयान दर्ज करके आसपास के सी.सी.टी.वी. खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here