BSF को मिली बड़ी सफलता, सर्च ऑपरेशन के दौरान करोड़ों की हेरोइन बरामद

Edited By Vatika,Updated: 11 Apr, 2022 01:10 PM

bsf recovered crore heroin

फिरोजपुर सेक्टर में बी.एस.एफ. ने 4 पैकेट हेरोइन बरामद की है

फिरोजपुर(कुमार): फिरोजपुर सेक्टर में बी.एस.एफ. ने 4 पैकेट हेरोइन बरामद की है जिसका वजन करीब 1 किलो है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीएसएफ की 136 बटालियन ने फेंसिंग के पास 3 किसानों की संदिग्ध हरकतों को देखते हुए जब क्षेत्र में स्पेशल सर्च ऑपरेशन  चलाया तो उन्हें एक पेड़ के साथ 4 पैकेट  दिखाई दिए जो बी.एस.एफ. ने अपने कब्जे में ले लिए हैं ।बी.एस.एफ. अधिकारियों ने बताया कि यह हेरोइन पाकिस्तानी तस्करों की ओर से भेजी गई है और  इस बात का पता लगाया जा रहा है कि यह हेरोइन आगे कहां सप्लाई की जाने थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!