Breaking News: एन.सी.बी. ने नशा तस्कर के बड़े गिरोह का किया पर्दाफाश

Edited By Urmila,Updated: 09 Jan, 2023 12:17 PM

breaking news n c b busted a big gang of drug smugglers

नशा तस्करो से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।

चंडीगढ़: नशा तस्करो से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। एन.सी.बी. ने एक बड़े नशा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। एन.सी.बी. ने 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपियों ने चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में अपने पैर पसार रखे थे। ट्राईसिटी में अपना एक बड़ा नेकसेसस चला रहे थे। बता दें कि आरोपियों में एक अफगान नागरिक भी गिरफ्तार किया है। 

साथ ही साथ यह भी जानकारी मिली है कि यह लोग बड़े लंबे समय से इस धंधे में लगे हुए थे। एस.आई.टी. टीम द्वारा फाइनेंशियल जांच भी की गई है। जो अवैध ढंग से पैसा कमाते थे ये लोग उसे अन्य बिजनेस में लगाकर लॉन्ड्रिंग करने की कोशिश कर रहे थे।  यह भी पता चला है कि आरोपी चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली अपने रेस्टोरेंट और पब भी है जिसकी जांच-पड़ताल की जा रही है कि कहीं यह वहां से नशा सप्लाई तो नहीं कर रहे थे। 30 प्रापर्टीज को सीज किया गया और इनके 60 से ज्यादा खातों को फ्रीज किया गया है। इस केस में एन.सी.बी. को कुछ लिंक मिले हैं जिससे 2 अन्य महत्वपूर्ण लिंक केसों के बारे में जानकारी सामने आई है। नशा तस्कर अपने काम को टोमोटे क्यूरी और जसूर्स की बोतलों के जरिए अंजाम देते थे। नशा तस्करी में डिस्ट्रीब्यूशन का एक बड़ा नेटवर्क है। मेन्युफेक्चरिंग का भी एंगल मिला हैं। इनका सरगना दुबई में बैठा है। जिक्रयोग्य है कि मास्टरमाइंड अक्षय छाबड़ा को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ दौरान उसने खुलासा किया है। पंजाब में बड़े लैवल पर नशा तस्करी हो रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!