Edited By Kamini,Updated: 21 Apr, 2023 01:50 PM

Breaking : AAP विधायक का पिता गिरफ्तार, लगे यह गंभीर आरोप
पंजाब डेस्क: आम आदमी पार्टी के विधायक के पिता को गिरफ्तार करने की बड़ी खबर सामने आई है। जलालाबाद से आप विधायक गोल्डी कंबोज के पिता सुरिंदर कंबोज को रिश्वत लेने के आरोप में एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार विधायक पिता सहित 4 के खिलाफ ब्लैकमेलिंग के आरोप है।
यह मामला जलालाबाद के सुनील कुमार की शिकायत पर दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि सुरिंदर कंबोज सहित 4 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन पर धमका कर वैसे वसूलने की भी बात सामने आई है। एफ.आई.आर. शिकायतकर्ता सुनील कुमार ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर है और गत दिन राणो भाई नाम महिला ने उसे कहा कि उसका मकान बिक गया है और उसे अब नया मकान लेना है। इसके बाद उसने राणो भाई को मोटरसाइकिल पर बिठा कर मकान दिखा दिया।
शाम होते ही राणो भाई का फिर फोन आया कि उसका बेटा उसके साथ झगड़ा कर रहा है। महिाल ने बताया कि उसका बेटा आरोप लगा है कि वह सुनिल कुमार के साथ गलत काम करके आई है। इसके बाद सुनील कुमार को राणो भाई ने बलात्कार के आरोप में पर्चा दर्ज करने की धमकी दी। शिकायतकर्ता इस बात से डर गया उसे फिर विधायक के पिता सुरिंदर कंबोज का फोन आया कि अगर समझौता करवाना है तो 10 लाख रुपए लेकर आ जाना, बात करवा देंगे। इस बात से डरे सुनील कुमार एफ.आई.आर. दर्ज करवाई।
वहीं इस मामले पर विधायक गोल्डी विधायक का कहना है कि अगर कोई किसी तरह की ठगी मारता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। चाहे वह मेरा कोई रिश्तेदार ही क्यों न हो। 100 प्रतिशत कार्रवाई होगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here