Punjab : इस इलाके में सरेआम गुंडागर्दी, डंडे-लाठियों व तेजधार हथियारों से किए ताबड़तोड़ वार

Edited By Kamini,Updated: 02 Nov, 2024 04:38 PM

bloody clashes between 2 sides

जिले में सरेआम गुंडागर्दी व जानलेवा हमले की घटना सामने आई है।

फिरोजपुर : जिले में सरेआम गुंडागर्दी व जानलेवा हमले की घटना सामने आई है। इस दौरान 2 पक्षों खूनी झड़प हुई, जिसमें कई घायल भी हो गए। घटना फिरोजपुर के गांव मस्ती के की है, जहां पर पीड़ित पक्ष ने गांव के सरपंच पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

बताया जा रहा है कि सरपंच ने हारे हुए उम्मीदवार और उसके समर्थकों पर जानलेवा हमला करवाया है। इस दौरान डंडे-लाठियों व तेजधार हथियारों से हमला किया गया है। पक्ष के पीड़ितों का कहना है कि सरपंच ने उन पर हमला किया है। वह गुरुद्वारा माथा टेकने गए थे लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया और उन पर हमला कर दिया गया। इस दौरान पीड़ितों का पुलिस पर कार्रवाई न करने का भी आरोप है। महिला ने बताया कि उसके सिर पर तेजधार हथियार से हमला किया और उसके देवर की पति की टांग तोड़ दी गई है। सरपंच ने जीतने के बाद उन से व उनके समर्थको के साथ रंजिश रख रहा था, जिसके बाद उस पर जानलेवा हमला कर दिया।    

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!