Edited By Subhash Kapoor,Updated: 15 Sep, 2021 03:21 PM

गुरदासपुर के गांव तिब्बड़ में पुरानी रंजिश के चलते दो धड़ों में लड़ाई-झगड़ा होने का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि बाद में इसने खूनी जंग का रूप ले लिया। झगड़े दौरान एक पक्ष के लोगों ने तेजधार हथियारों के साथ दूसरे पक्ष...
गुरदासपुर (गुरप्रीत) : गुरदासपुर के गांव तिब्बड़ में पुरानी रंजिश के चलते दो धड़ों में लड़ाई-झगड़ा होने का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि बाद में इसने खूनी जंग का रूप ले लिया। झगड़े दौरान एक पक्ष के लोगों ने तेजधार हथियारों के साथ दूसरे पक्ष के लोगों पर वार कर दिए। इस दौरान एक महिला के साथ बदसलूकी भी की गई। झगड़े दौरान जख्मी हुए 4 लोगों को सिविल अस्पताल गुरदासपुर में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है, जिनमें से 2 व्यक्तियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
इस घटना के संबंध में जानकारी देते पीड़ित सतिंद्र कौर, दविंद्र सिंह ने बताया कि उनके गांव के कुछ लोगों के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते उन्होंने उन पर तेजधार हथियारों के साथ हमला कर दिया। हमले में उनके परिवार के 4 लोग गंभीर तौर पर जख्मी हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनका कहना है कि झगड़ा पहले दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा ही शुरू किया गया था। जब दूसरे पक्ष से संबंधी सुखदेव सिंह और अवतार सिंह के साथ बातचीत की गई तो उन्होंने अपने पर लगे सभी आरोप को बेबुनियाद बताया।
पीड़ितों ने कहा कि हम प्रशासन से मांग करते हैं कि हमें इन्साफ दिया जाए। दूसरी तरफ इस सम्बन्ध में सरकारी अस्पताल के डाक्टर लवप्रीत सिंह ने कहा कि उनके पास गांव तिब्बड़ के चार व्यक्ति जख्मी हालत में आए थे। उक्त व्यक्तियों में से 2 की हालत गंभीर है, जिनको उन्होंने अमृतसर रैफर कर दिया है, जबकि बाकी 2 का इलाज चल रहा है।
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here