लुधियाना में BJP का प्रदर्शन, भारी पुलिस बल तैनात

Edited By Urmila,Updated: 31 Aug, 2026 01:29 PM

bjp protest in ludhiana

महानगर और देहाती इलाकों में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ती आपराधिक वारदातों और पुलिस प्रशासन की कथित नाकामी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को जोरदार मोर्चा खोल दिया।

लुधियाना (राज): महानगर और देहाती इलाकों में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ती आपराधिक वारदातों और पुलिस प्रशासन की कथित नाकामी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को जोरदार मोर्चा खोल दिया। भाजपा लुधियाना देहाती इकाई के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर पुलिस कमिश्नर (CP) कार्यालय का घेराव किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों के तेवर देखते हुए पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए और आनन-फानन में सीपी दफ्तर के चारों ओर बैरिकेडिंग कर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

प्रदर्शन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी रोष और आक्रोश देखने को मिला। सोमवार सुबह से ही विभिन्न मंडलों से सैकड़ों कार्यकर्ता कमिश्नर दफ्तर के बाहर जुटना शुरू हो गए थे। इस विशाल रोष प्रदर्शन और घेराव की अगुवाई भाजपा लुधियाना देहाती के जिला प्रधान गगनदीप सिंह सन्नी कैंथ ने की। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और पार्टी के झंडे लेकर पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए जिला प्रधान गगनदीप सिंह सन्नी कैंथ और अन्य नेताओं ने पुलिस प्रशासन पर कड़े आरोप लगाए। नेताओं ने कहा कि लुधियाना देहाती के इलाकों में चोरी, डकैती, छीना-झपटी, नशा तस्करी और गुंडागर्दी की घटनाएं चरम पर पहुंच चुकी हैं। आम जनता, व्यापारी और महिलाएं अपने ही घरों और सड़कों पर सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। भाजपा नेताओं का आरोप है कि पुलिस प्रशासन अपराधों पर नकेल कसने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। गंभीर मामलों में भी पुलिस की कार्रवाई केवल कागजी साबित हो रही है, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

कमिश्नर दफ्तर छावनी में तब्दील, बैरिकेडिंग पर नोकझोंक

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस विभाग ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए थे। सीपी कार्यालय के मुख्य मार्गों और प्रवेश द्वारों पर मजबूत बैरिकेडिंग लगाकर अतिरिक्त पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। जब भाजपा कार्यकर्ता कमिश्नर दफ्तर के अंदर जाने के लिए आगे बढ़े, तो पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बैरिकेड्स पर ही रोक लिया, जिसके चलते कुछ देर के लिए कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।

मांग पत्र सौंपकर दी आंदोलन की चेतावनी

भाजपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह घेराव केवल सोए हुए प्रशासन को जगाने और जनता की आवाज को आला अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि देहाती क्षेत्रों में गश्त बढ़ाकर कानून व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त नहीं किया गया और अपराधियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई न हुई, तो भाजपा आने वाले दिनों में पूरे जिले में इस आंदोलन को और उग्र करेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!