कृषि कानूनों को लेकर लोगों ने गांव में लगाए बोर्ड, भाजपा नेताओं को दी ये चेतावनी

Edited By Mohit,Updated: 18 Jan, 2021 07:02 PM

bjp farmers farmers protest board punjab hindi news

किसानी बिलों को लेकर लोगों में दिन प्रतिदिन भाजपा के प्रति रोष बढ़ता ही जा रहा है। एक तरफ..............

होशियारपुरः किसानी बिलों को लेकर लोगों में दिन प्रतिदिन भाजपा के प्रति रोष बढ़ता ही जा रहा है। एक तरफ जहां लोगों द्वारा केंद्र सरकार के पुतले फूंके गए और अन्य धरने प्रदर्शनों के जरिए केंद्र विरुद्ध गुस्सा निकाला जा रहा था, वहीं अब लोगों द्वारा भाजपा नेताओं को गांव में ना आने के चेतावनी बोर्ड भी लगा दिए गए हैं। ऐसा ही एक मामला होशियारपुर के कस्बा माहलपुर के नजदीक गांव खैरड़ अच्छरवाल में देखने को मिला, जहां लोगों द्वारा गांव की अलग-अलग जगहों पर भाजपा नेताओं को गांव में ना आने के बोर्ड लगाए गए हैं। 

इस संबंधी जब गांव वासियों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि जब तक मोदी इन काले कानूनों को रद्द नहीं करता तब तक उनके द्वारा भाजपा नेताओं को गावों में जाने तक नहीं दिया जाएगा और भाजपा नेताओं का जोरदार विरोध किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!