चंडीगढ़ के Bird Park में दिखेगा अफ्रीका का शुतुरमुर्ग और आस्ट्रेलिया का इमू

Edited By Vatika,Updated: 03 Jan, 2023 12:36 PM

bird park chandigarh

ताकि लोगों को अलग-अलग प्रजातियों के अधिकतर पक्षी यहां देखने को मिलें।

चंडीगढ़ (राजिंद्र शर्मा): शहर में बर्ड के प्रति लोगों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। छुट्टी वाले दिन काफी संख्या में लोग बर्ड पार्क देखने के लिए आते हैं। यही कारण है कि प्रशासन अब पार्क में नए पक्षियों को शामिल करने पर काम कर रहा है, ताकि लोगों को अलग-अलग प्रजातियों के अधिकतर पक्षी यहां देखने को मिलें।

लोग जल्द ही बर्ड पार्क में दुनिया के सबसे ऊंचे और दूसरे सबसे ऊंचे पक्षियों को देख सकेंगे। वन विभाग ने अफ्रीका में पाए जाने वाले शुतुरमुर्ग और ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े पक्षी इमू को बर्ड पार्क में शामिल करने की योजना बनाई है। दरअसल वन  विभाग बर्ड पार्क के लोकप्रिय भाग 'विंग्ड वंडर्स' का विस्तार और उसकी जगह बदलने जा रहा है। इसे पहले से भी ज्यादा बड़ा बनाने की योजना है, ताकि लोग शुतुरमुर्ग और इमू के साथ फोटो खिंचवा सकें।

विभाग ने छह शुतुरमुर्ग और छह इमू के लिए विशेष बाड़ा तैयार किया है। साथ ही पार्क में अमेरिकन डक भी रखे जाएंगे। हाल ही में विभाग ने पार्क में ऑस्ट्रेलिया के मूल काले हंसों की एक विदेशी जोड़ी का सफल प्रजनन भी किया है। अब तक पार्क में तीन काले हंस सहित विभिन्न प्रजातियों के 42 चूजों ने जन्म लिया है। वर्तमान में बर्ड पार्क में 48 प्रजातियों के लगभग 550 विदेशी पक्षी हैं। एवियरी में जलीय और स्थलीय पक्षियों के लिए अलग- अलग बाड़े हैं। बाड़ों की ऊंचाई पक्षियों की उड़ान को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!