CM Mann के OSD को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने बिक्रम मजीठिया को लगाई फटकार

Edited By Urmila,Updated: 30 Oct, 2024 10:54 AM

big relief to cm mann s osd high court reprimanded bikram majithia

सी.एम. भगवंत मान के ओ.एस.डी. राजबीर सिंह को लेकर अहम खबर सामने आई है। कोर्ट ने राजबीर सिंह को बड़ी राहत दी है और बिक्रम मजीठिया को फटकार लगाई है।

पंजाब डेस्क: सी.एम. भगवंत मान के ओ.एस.डी. राजबीर सिंह को लेकर अहम खबर सामने आई है। कोर्ट ने राजबीर सिंह को बड़ी राहत दी है और बिक्रम मजीठिया को फटकार लगाई है। कोर्ट ने CM मान के ओ.एस.डी. राजबीर सिंह पर दिए गए मानहानि भरे बयानों पर बिक्रम मजीठिया पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने बिक्रम मजीठिया के बयानों के खिलाफ अंतरिम आदेश दिए हैं। कोर्ट ने मजीठिया को सख्त निर्देश देते हुए सार्वजनिक प्लेटफार्मों पर राजबीर सिंह के खिलाफ बयान देने से तुरंत रोक लगाने को कहा है। कोर्ट ने कहा कि ऐसे बयान राजबीर सिंह की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

CM Mann OSD

गौरतलब है कि पंजाब सीएम भगवंत मान के OSD राजबीर सिंह ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को लीगल नोटिस भेजा था।​​​​​​ बिक्रम सिंह मजीठिया ने कुछ दिन पहले सीएम के OSD राजबीर सिंह के खिलाफ कुछ झूठे आरोप लगाए थे जिससे उनकी छवि खराब हुई है। 48 घंटे के अंदर उन्हें लिखित रूप में माफी मांगने को कहा था और ओएसडी राजबीर सिंह ने मानहानि का मुकदमा दायर कर बिक्रम मजीठिया के झूठे और गलत आरोपों को  चुनौती भी दी थी।

दरअसल, यह विवाद उस समय शुरू हुआ था जब प्रेस कॉन्फ्रेंस दौरान पत्रकारों द्वारा सवाल पूछा गया था कि सी.एम. करीब लोगों की सी.एम.ओ. से हटाया जा रहा है तो मजीठिया ने सी.एम. मान के ओ.एस.डी. का नाम लेकर एक बयान दिया था जिसके बाद यह मामला गरमा गया और सी.एम. मान के ओ.एस.डी. राजबीर ने मजीठिया पर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया था। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here   

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!