Edited By Kamini,Updated: 17 Dec, 2022 05:01 PM

बहबल गोलीकांड को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।
पंजाब डेस्क: बहबल कलां गोलीकांड को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार बलबल कलां गोलीकांड में जान गंवाने वाले किशन भगवान सिंह के पिता सुखराज सिंह द्वारा किए जा रहे धरने पर सवाल उठाए जा रहे हैं। गुरजीत के परिवार द्वारा सुखराज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसे प्रदर्शन करने से जांच प्रभावित होती है और सड़क को रोकने से इंसाफ नहीं मिलता।
आपको बता दें 2015 के बरगाड़ी बेअदबी व गोलीकांड की घटनाओं में इसांफ के लिए 16 दिसंबर 2021 से गांव बहबल कलां में चल रहे इंसाफ मोर्चे में दरार पड़ गई है और बहबल कलां गोलीकांड में जान गंवाने वाले गुरजीत सिंह के पिता साधू सिंह ने इस मोर्चे से किनारा कर लिया था। यही नहीं गत 14 अक्तूबर को हुए शहीदी समारोह में भी भाग नहीं लिया और उस दिन पूरे परिवार ने अपने घर पर बेटे की याद में पाठ भाग डाला। बहबल कलां गोलीकांड में जान गंवाने वाले गुरजीत सिंह सरावां व किशन भगवान सिंह के परिवारों के नेतृत्व में यह मोर्चा शुरू हुआ था। गुरजीत के पिता ने पहले भी बताया था कि वह मोर्चे के खिलाफ नहीं है, लेकिन ज्यादा उम्र होने की वजह से वह मोर्चे की गतिविधि में शामिल नहीं हो सकते। उन्होंने यह भी कहा कि सड़कों पर बैठने या सड़क जाम करने से ही आम जनता ही परेशान होती है, इससे सरकारों को कोई फर्क नहीं पड़ता और न ही न्याय मिलता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here