सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, घर की छत के उड़े परखच्चे

Edited By Urmila,Updated: 25 Feb, 2023 11:07 AM

big accident due to cylinder explosion roof of house flew away

गोराया के गांव धुलेता में एक गरीब परिवार के घर में गैस सिलेंडर फट जाने से एक बड़ा हादसा हो गया।

गोराया (मुनीश): गोराया के गांव धुलेता में एक गरीब परिवार के घर में गैस सिलेंडर फट जाने से एक बड़ा हादसा हो गया जिससे उसके घर की छत उड़ गई और घर में रखा सामान भी जल कर राख हो गया। पीड़ित जसवीर जस्सा ने जानकारी देते हुए बताया कि वह और उनकी बेटी घर में थे। उनकी बेटी की तबीयत ठीक नहीं थी, जसवीर खुद चाय बनाने के लिए किचन में गए और जैसे ही उन्होंने गैस ऑन की सिलेंडर में आग लग गई।

PunjabKesari

देखते ही देखते आग बढ़ गई। पिता-पुत्री ने घर से भागकर जान बचाई। आग लगने से जोरदार धमाका हुआ। किचन में रखा फ्रिज, सिलेंडर, गैस चूल्हा, राशन और बगल के कमरे में बिस्तर, कपड़े, गद्दा, मोबाइल फोन सहित सभी उपकरण जलकर राख हो गए। इस हादसे से उनके घर की छतें भी गिर गई।

उन्होंने बताया कि घर के बगल में पुलिस थाना है, जहां सूचना देकर उन्होंने दमकल को बुलाने को कहा लेकिन पुलिसकर्मी ने कहा कि उनके पास नंबर नहीं है, जिसके बाद गांव वासियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। पीड़ित परिवार ने मदद की गुहार लगाई है। बता दें कि आग लगने के बाद गैस एजेंसी के कर्मचारी भी मौके पर आ गए, जिन्होंने सिलेंडर लिया और बाद में उसे वापस कर चले गए। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!