बिजली की तार टूटने से आम के पेड़ में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Edited By Kalash,Updated: 16 Mar, 2026 05:07 PM

mango tree catches fire

मुकेरियां से हाजीपुर आने वाली 66 के.वी. हाई वोल्टेज बिजली लाइन की तार अचानक टूट जाने के कारण एक हरा आम का पेड़ आग की भेंट चढ़ जाने का समाचार प्राप्त हुआ है।

हाजीपुर (जोशी): मुकेरियां से हाजीपुर आने वाली 66 के.वी. हाई वोल्टेज बिजली लाइन की तार अचानक टूट जाने के कारण एक हरा आम का पेड़ आग की भेंट चढ़ जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। खुशकिस्मती यह रही कि इस घटना के दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा होने से बच गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह तेज आंधी चलने के कारण शिव शक्ति पैलेस के पास से गुजर रही 66 के.वी. बिजली लाइन की तार अचानक टूटकर नीचे खड़े आम के पेड़ पर जा गिरी। तार गिरते ही पेड़ में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त पैलेस में कोई समारोह या शादी नहीं थी, जिसके कारण वहां भीड़ नहीं थी अन्यथा कोई बड़ी दुखद घटना घट सकती थी। इस हादसे के कारण इलाके की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। हाजीपुर 66 के.वी. सब-स्टेशन द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके की बिजली बहाल करने के लिए तलवाड़ा सब-स्टेशन से सप्लाई ली गई। खबर लिखे जाने तक बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा मुकेरियां-हाजीपुर लाइन की मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर जारी था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!