CM हाऊस के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसियों को लेकर मुख्यमंत्री  का बड़ा हमला, Tweet कर लिखी ये बात

Edited By Vatika,Updated: 09 Jun, 2022 01:43 PM

bhagwant mann tweet

मुख्यमंत्री भगवंत मान की रिहायश के बाहर धरना देने वाले कांग्रेसियों पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तीखा

चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत मान की रिहायश के बाहर धरना देने वाले कांग्रेसियों पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तीखा निशाना साधा है। सोशल मीडिया ट्वीटर के जरिए सी.एम. मान ने लिखा,"मुझे दुख है कि बिना समय लिए पंजाब की बची हुई कांग्रेस आज रिश्वत के मामले का सामना कर रहे अपने नेताओं के हक में मेरे घर धरना देने आई, पंजाब लूटने वालों का साथ देना यह सबूत है कि रिश्वत इनके ख़ून में है... नारे लगा रहे थे कि "साडा हक एत्थे रख" मतलब रिश्वतखोरी कांग्रेस का हक है? 

 

दरअसल, पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस प्रधान अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग सहित कई कांग्रेसी नेता मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात करने उनकी कोठी के बाहर पहुंचे। इस दौरान कांग्रेसियों की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हो गई। चंडीगढ़ पुलिस कांग्रेसी लीडरों को बस में बिठाकर थाने ले गई। इससे पहले राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया पर लोगों के साथ बात करते कहा था कि मुख्यमंत्री की रिहायश के बाहर खड़ें करीब एक घंटे का समय बीतने वाला है और मान की तरफ से दिया गया समय भी निकल चुका है।  

इतना इंतजार करने के बाद भी मुख्यमंत्री के साथ अब तक भी मुलाकात नहीं हुई।राजा वड़िंग ने तंज कसते कहा था कि यह तो पंजाब का सभ्याचार है कि घर आए को हमेशा सम्मान के साथ बिठा कर मेहमान निवाजी की जाती है लेकिन इस मौके पर जिस तरह का व्यवहार हमारे  साथ किया जा रहा है वह पंजाब की सभ्यता के बिल्कुल उलट है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा कर्मी उन्हें कभी किसी तरफ़ जाने के लिए कह रहे हैं और कभी किसी। जिस कारण ऐले लग रहा है कि हम सब कोई अपराधी हैं जिनको अंदर जाने से रोका जा रहा है।"  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!