पंजाब के इस जिले में बंद की कॉल, जानें क्यों

Edited By Kalash,Updated: 16 Nov, 2025 11:19 AM

bandh call in district of punjab

लोगों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अब पानी सर से ऊपर निकल गया है

फिरोजपुर (कुमार): फिरोजपुर शहर में गत शाम आर.एस.एस. के सीनियर कार्यकर्ता बलदेव अरोड़ा के बेटे नवीन अरोड़ा की दिनदहाड़े गोलियां मार कर हत्या कर दी गई। इसे लेकर बड़ी संख्या में लोग सिविल अस्पताल फिरोजपुर में पहुंचे जहां पर नवीन अरोड़ा का शव पोस्टमार्टम के ले जाया गया।

इस हत्याकांड को लेकर फिरोजपुर में रोष की लहर भर गई है। फिरोजपुर शहर व्यापार मंडल के प्रधान अश्विनी कुमार मेहता, पूर्व नगर कौंसिल प्रधान अश्वनी ग्रोवर, रिंका आनंद और अलग-अलग सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, दुकानदारों तथा आम लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर नवीन अरोड़ा के हत्यारों को जल्द नहीं पकड़ा गया तो अनिश्चितकालीन समय तक के लिए फिरोजपुर बंद कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि फिरोजपुर में गुंडागर्दी और कत्लेआम की इंतहा हो गई है और फिरोजपुर के लोग डर के माहौल में जी रहे हैं। छोटे-बड़े दुकानदारों ,व्यापारियों और शहर के आम लोगों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अब पानी सर से ऊपर निकल गया है और अगर लोगों की जान-माल की रक्षा नहीं की गई तो फिरोजपुर बंद की कॉल दी जाएगी और इस संघर्ष में फिरोजपुर का हर बच्चा, बूढ़ा, जवान और महिलाएं भाग लेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!