Edited By Tania pathak,Updated: 13 Jun, 2021 04:41 PM

स्थानीय पुलिस ने शहर की एक कॉलोनी में चल रहे देह व्यापार के धंधे को बेनकाब करते हुए एक घर से कई लड़के-लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में काबू किया है...
समराला (गर्ग, बंगड़): स्थानीय पुलिस ने शहर की एक कॉलोनी में चल रहे देह व्यापार के धंधे को बेनकाब करते हुए एक घर से कई लड़के-लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में काबू किया है। पुलिस ने इस संबंध में अड्डे की संचालिका समेत 7 व्यक्तियों पर देह व्यापार के आरोप में मामला दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना प्रमुख इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह इलाके में नाकाबंदी के दौरान चंडीगढ़ रोड पर मौजूद थे। उनको यह सूचना मिली कि एक महिला अपने घर में बाहर से लड़कियों को बुला कर जिस्मफरोशी का धंधा करवाती है। इस पर पुलिस ने उक्त घर पर छापामारी करते हुए वहां से दो लड़कियों समेत कुछ व्यक्तियों को काबू करते हुए उनके ख़िलाफ़ इमोरल एक्ट अधीन केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। इस अड्डे से काबू की गई लड़कियों में से एक लड़की अमृतसर और दूसरी लड़की यू.पी. की रहने वाली है।
पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here