Edited By Tania pathak,Updated: 14 Aug, 2021 03:02 PM

थाना सदर के ए.ऐस.आई. सुरजीत सिंह की आज सुबह सड़क हादके में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक थाना सदर मलोट में तैनात ए.ऐस.आई. जसवीर सिंह...
लंबी/मलोट (जुनेजा): थाना सदर के ए.ऐस.आई. सुरजीत सिंह की आज सुबह सड़क हादके में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक थाना सदर मलोट में तैनात ए.ऐस.आई. जसवीर सिंह गांव खेमखेड़ा का रहने वाला है। आज उसकी बादल गांव ड्यूटी थी, जहां मुलाजिमों ने वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल के घर के आगे धरना देना है।
मृतक ए.ऐस.आई. सुबह घर से 7 बजे बादल गांव की तरफ रवाना हुआ था। गांव खेमखेड़ा में सड़क पर आवारा पशु आगे आ जाने के कारण उसका मोटरसाइकिल खंबे से टकरा गया जहां उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक के 3 बच्चे हैं जिसमें दो बेटियां और एक बेटा है। मृतक ए.ऐस.आई. की पत्नी की करीब 15 साल पहले मौत हो गई थी जिसके बाद उसने ख़ुद बच्चों का पालन-पोषण किया था। सब-इंस्पेक्टर हरविन्दर पाल सिंह रवि ने बताया कि लंबी पुलिस ने मृतक के भतीजे जसविन्दर सिंह के बयानों पर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।