दहेज की बलि चढ़ी एक और महिला, रोते हुए पिता ने इस तरह बयां किया दर्द

Edited By Urmila,Updated: 02 Jan, 2022 01:15 PM

another woman who sacrificed dowry crying father expressed pain like this

नए साल के दिन ससुराल की तरफ से तंग-परेशान किए जाने कारण महिला ने ससुराल घर में फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। पता लगते ही मौके पर पहुंची डिवीजन नं. 8 की पुलिस ने शव कब्जे...

लुधियाना (ऋषि): नए साल के दिन ससुराल की तरफ से तंग-परेशान किए जाने कारण महिला ने ससुराल घर में फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। पता लगते ही मौके पर पहुंची डिवीजन नं. 8 की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दी। पुलिस ने मृतका के परिवार वालों के बयान पर पति और सास-ससुर खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी कर रही थी।

यह भी पढ़ें : सोई हुई सरकार को जगाने के लिए SAD का अहम कदम

चौकी कैलाश के इंचार्ज ए.एस.आई. जरनैल सिंह मुताबिक मृतका की पहचान मनवीर गुप्ता (30) के रूप में हुई है। जेकर नगर के रहने वाले पिता विनोद गुप्ता ने बताया कि उसके 3 बच्चों में मनवीर सबसे छोटी थी। उनका गिल रोड के पास स्पेयर पार्ट्स का कारोबार है। लगभग 5 वर्ष पहले बेटी का विवाह प्रेम नगर के रहने वाले श्रेय गुप्ता के साथ किया था और विवाह समय भी लड़के वालों ने दहेज में मांग कर मर्सिडीज कार के ली थी परन्तु विवाह के बाद उनकी बेटी को दहेज की मांग सम्बन्धित तंग-परेशान किया जा रहा था, जिस कारण दोनों पक्षों का आपस में कई बार झगड़ा हुआ और फिर हर बार समझौता हो जाता। 6 महीने पहले भी बेटी को तंग-परेशान करने पर मायके घर आ गई थी और 2 महीने मायके घर रहने के बाद गई थी।

यह भी पढ़ें : PM मोदी की रैली के बाद आखिर क्या होगा पंजाब भाजपा पर असर

उनका आरोप है कि ससुराल वाले अब 10 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। इसी दौरान बेटी काफी परेशान रहने लग पड़ी0 थी। नए साल की सुबह 11 बजे बेटी उनके घर आई और डेढ़ साल के बेटे को मायके घर छोड़ कर चली गई, जिसके बाद लगभग 12.30 बजे अपनी मां प्रोमिला गुप्ता के साथ व्हाट्सएप पर बात की और एक डायरी की फोटो भी भेजी। शाम लगभग 4 बजे लड़के के पिता ने उन्हें फोन करके कहा कि उनकी बेटी ने खुद को कमरे में बंद कर रखा है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

India

Netherlands

Match will be start at 03 Oct,2023 02:00 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!