दिन चढ़ते ही कनाडा से आई दुर्भाग्यपूर्ण खबर, 2 पंजाबी युवकों की डूबने से मौ;त, परिवार लगा रहा गुहार

Edited By Urmila,Updated: 07 Jul, 2026 11:16 AM

punjabi youth in canada

कनाडा से एक बहुत ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है। जहां पंजाब से कनाडा गए 2 युवकों की कनाडा के मॉन्ट्रियल शहर की नहर में डूबने से दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है।

बरनाला (पुनीत) : कनाडा से एक बहुत ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है। जहां पंजाब से कनाडा गए 2 युवकों की कनाडा के मॉन्ट्रियल शहर की नहर में डूबने से दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। दोनों मृतकों की पहचान पंजाब के जिला बरनाला के शहर तपा मंडी के रहने वाले 26 वर्षीय युवक लवप्रीत सिंह और एक अन्य युवक अमृतसर साहिब जिले के नौरंगपुर के गांव बुताला का बताया जा रहा है। घटना उस समय की बताई जा रही है जब दोनों कनाडा के मॉन्ट्रियल शहर की लाचीन नहर में थे और लवप्रीत सिंह के दोस्त का अचानक पैर फिसल गया। जब इस घटना का लवप्रीत सिंह को पता चला, तो लवप्रीत सिंह ने भी उसे बचाने के लिए नहर में पीछे छलांग लगा दी। लेकिन लवप्रीत सिंह अपने दोस्त को बचाते-बचाते खुद भी नहर में डूब गया।

Canada Tragedy

घटना का पता चलते ही कनाडा प्रशासन द्वारा दोनों को बाहर निकालने के लिए आधी रात तक कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को नहर से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी।

Canada Tragedy

इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने जिला बरनाला के शहर तपा मंडी के रहने वाले 26 वर्षीय लवप्रीत सिंह, पुत्र पूर्व सैनिक बलवीर सिंह के पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। परिवार का इकलौता बेटा, 26 साल का मृतक लवप्रीत सिंह दो-ढाई साल पहले ही वर्क परमिट पर कनाडा के मॉन्ट्रियल शहर में एक कंपनी में ट्राला ड्राइवर के रूप में काम कर रहा था। माता-पिता का इकलौता बेटा लवप्रीत सिंह 12वीं कक्षा के बाद अपने माता-पिता के सपनों को साकार करने के लिए कनाडा गया था। जहां अपने बेटे को कनाडा भेजने के लिए पूर्व सैनिक बलवीर सिंह ने अपनी सारी ढाई एकड़ जमीन बेचकर उसे रोजगार की तलाश में कनाडा सपने पूरे करने के लिए भेजा था। पर क्या पता था कि अपने हिस्से की सारी ढाई एकड़ ज़मीन भी बिक जाएगी और इकलौते बेटे की मौत भी हो जाएगी। इस दुखद घटना ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है, जहां इकलौते बेटे की मौत के बाद रोते-बिलखते माता-पिता और इकलौती बहन अपने भाई को याद कर-करके रो रही है। मृतक लवप्रीत सिंह ने 10 दिन पहले ही अपने परिवार से बात की थी, जो ढाई साल पहले तपा मंडी से अपने परिवार से दूर कनाडा गया हुआ था।

इस मौके पर मृतक लवप्रीत सिंह के रोते-बिलखते माता-पिता ने केंद्र सरकार, पंजाब सरकार और विदेश में बैठे समाज सेवियों से मांग करते हुए कहा कि इस दुखद घटना में उन्हें सभी के सहयोग की जरूरत है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि उनके मृतक इकलौते बेटे लवप्रीत सिंह के शव को कनाडा से पंजाब (तपा मंडी) लाने में सहयोग किया जाए, ताकि धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार वे अपने इकलौते बेटे लवप्रीत सिंह का अंतिम संस्कार कर सकें। 

मृतक लवप्रीत सिंह के परिवार में अब उसके पिता-माता और इकलौती बहन ही रह गए हैं। लवप्रीत को कनाडा भेजते समय पिता के हिस्से की 2 एकड़ ज़मीन भी बिक चुकी है। जहां अब परिवार ने अपने बेटे का शव घर (पंजाब) लाने के लिए केंद्र सरकार, पंजाब सरकार, विदेश में बैठे एनआरआईज़ (NRIs) और समाज सेवियों से सहयोग की मांग की है। मृतक लवप्रीत सिंह के पिता पूर्व सैनिक बलवीर सिंह, सीआरपीएफ (CRPF) में बतौर देश के लिए अपनी सेवाएं निभा चुके हैं। 

कनाडा की नहर में डूबने वाले दूसरे लड़के का नाम (पूरा) पता नहीं चल सका है, जो पिता सुखराज सिंह और माता जसवंत कौर का बेटा था, जो गांव बुताला, नौरंगपुर, जिला अमृतसर साहिब का बताया जा रहा है। इस दुखद घटना को लेकर शिरोमणि अकाली दल अमृतसर पार्टी के ज़िला अध्यक्ष दर्शन सिंह मंडेर ने परिवार के साथ दुख साझा किया, वहीं लवप्रीत सिंह के शव को पंजाब लाने के लिए सहयोग करने का भरोसा भी दिलाया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!