Edited By Kalash,Updated: 01 Nov, 2026 11:20 AM

पुलिस थाना भिंडी सैदां के अधीन आते गांव कोटली खैहरा में पांच किल्ले जमीन को लेकर झगड़े के कारण व्यक्ति की हत्या की खबर सामने आई है।
लोपोके (सतनाम): पुलिस थाना भिंडी सैदां के अधीन आते गांव कोटली खैहरा में पांच किल्ले जमीन को लेकर झगड़े के कारण व्यक्ति की हत्या की खबर सामने आई है। इस संबंध में मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक हरपाल सिंह के चाचे का बेटा महिंगा सिंह उसकी पांच किल्ले जमीन पर कब्जा करने की नीयत रखता था। इस संबंध में पुलिस थाना भिंडी सैदां में भी दोनों पक्षों को बुलाया गया था जिस पर पुलिस ने महिंगा सिंहको हरपाल सिंह का खेत जोतने से मना किया था।
इसके बावजूद बीती रात महिंगा सिंह और उसका भाई हरपाल सिंह के खेत में ट्रैक्टर लेकर आए और खेत जोतने लगे। जब हरपाल सिंह ने उन्हें खेत जोतने से रोका, तो महिंगा सिंह ने उस पर ट्रैक्टर और सुपर सीडर चढ़ाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस मौके पर थाना भिंडी सैदां के एस.एच.ओ. ने मौके पर पहुंचकर बयान दर्ज किए और परिवार द्वारा शव को पुलिस स्टेशन भिंडी सैदां में रख कर मृतक के हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार किए जाने की मांग की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here