पंजाबी परिवार के साथ विदेश में घटा हादसा, सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत, गांव में छाया मातम

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 11 Jul, 2024 09:05 PM

an accident happened with a punjabi family abroad

आज सुबह कनाडा से मनहूस खबर आई, जिससे जैतो उपमंडल के रोड़ीकपुरा गांव में मातम छा गया। दरअसल सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 सदस्यों समेत एक रिश्तेदार की मौत की खबर सुनते ही पूरा इलाका सहम गया।

जैतो (रघुनंदन पराशर): आज सुबह कनाडा से मनहूस खबर आई, जिससे जैतो उपमंडल के रोड़ीकपुरा गांव में मातम छा गया। दरअसल सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 सदस्यों समेत एक रिश्तेदार की मौत की खबर सुनते ही पूरा इलाका सहम गया।

यह भी पढ़ें- Films में श्री गुरुद्वारा साहिब के नकली सेट बनाने पर SGPC का बड़ा Action

जानकारी अनुसार गांव रोड़ीकपूरा के सुखवंत सिंह सुक्ख बराड़ कनाडा में बी.सी. के एब्टसफोर्ड का वासी अपने परिवार पत्नी राजिन्दर कौर, पुत्री कमल कौर और साली छिन्दर कौर के साथ शाम के समय अपने दोस्त के घर जा रहे थे तो रास्ते में  कनोला स्थित अपने घर जाते समय घर के पास एक भयानक सड़क दुर्घटना हुई जिसमें उनमें से चार, पत्नी, बेटी और भाभी की मौके पर ही मौत हो गई। आज सुबह यह दुखद घटना सामने आते ही गांव में शोक की लहर फैल गई। इस दुखद घटना पर ग्रामीणों ने शोक जताया है। उल्लेखनीय सुखवंत सिंह बराड़ गांव  के एक अच्छे व्यक्ति थे, जो विदेश में बैठकर भी ग्रामीणों के साथ अपने दुख-सुख सांझा करते थे।

यह भी पढ़ें- Jalandhar में BJP नेता पर Police का बड़ा Action, मामला होश उड़ा देगा

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!