अकाली नेता गोगी की फिसली जुबान,कहा- ‘हरसिमरत ने अकाली दल को अर्श से फर्श पर पहुंचाया’

Edited By Vatika,Updated: 26 Sep, 2020 11:50 AM

akali leader gogi slipped tongue

कृषि बिलों का विरोध करने के लिए शिरोमणि अकाली दल की ओर से किए गए चक्का जाम के दौरान हास्यास्पद स्थिति भी सामने आई।

रूपनगर (विजय): कृषि बिलों का विरोध करने के लिए शिरोमणि अकाली दल की ओर से किए गए चक्का जाम के दौरान हास्यास्पद स्थिति भी सामने आई। इस प्रदर्शन के दौरान जहां विभिन्न अकाली नेताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली, वहीं विभिन्न पार्टियों को छोड़कर अकाली दल में वापसी करने वाले गुरिंद्र सिंह गोगी वास्तविक मुद्दे से भटकते हुए दिखाई दिए। 

गोगी कृषि मामलों पर कम और भाजपा नेताओं के खिलाफ भड़ास निकालते अधिक नजर आए। लोगों को सम्बोधित करते हुए गोगी की जुबान भी फिसलती दिखाई दी, जब गोगी यह कह गए कि बीबा हरसिमरत कौर बादल के इस्तीफा देने के पश्चात अकाली दल अर्श से फर्श पर आ गया है। बेशक बात समझ में आते ही उन्होंने तुरंत अपनी बात बदलकर इसे फर्श से अर्श तक कह दिया लेकिन गोगी के भाषण के दौरान अकाली दल के पंडाल में सभी लोग इस बात को सुनकर दंग रह गए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!