Edited By Urmila,Updated: 10 Sep, 2025 03:53 PM

अकाली नेता नरदेव सिंह बॉबी मान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी चंडीगढ़ से हुई है।
फाजिल्का/जलालाबाद (सुखविंदर थिंद) : अकाली नेता नरदेव सिंह बॉबी मान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी चंडीगढ़ से हुई है। नरदेव सिंह बॉबी मान की गिरफ्तारी की पुष्टि फाजिल्का के एसएसपी गुरमीत सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम ने बॉबी मान को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, बॉबी मान को बी.डी.पी.ओ. कार्यालय के बाहर 2024 के दौरान हुई झड़प के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।
इस झड़प के दौरान गोली चलने के भी आरोप लगे थे, जिसके चलते जलालाबाद पुलिस ने अकाली नेता वरदेव सिंह नोनी मान और शिरोमणि अकाली दल बादल की ओर से फिरोजपुर से लोकसभा चुनाव लड़ चुके नरदेव सिंह बॉबी मान, हरपिंदर सिंह मान और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ सिटी जलालाबाद थाने में मामला दर्ज किया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here