पुलिस फ्लैग मार्च के बाद भी लुटेरे बेखौफ, दिया वारदात को अंजाम

Edited By Urmila,Updated: 11 Jan, 2022 10:58 AM

after the police flag march the robbers carried out the incident fearlessly

विधानसभा मतदान को मुख्य रखकर जहां पुलिस और नीम सुरक्षा बलों के जवान शहर में जगह जगह तैनात हैं और लोगों को मन से...

अमृतसर ( गुरिन्दर सागर): विधानसभा मतदान को मुख्य रखकर जहां पुलिस और नीम सुरक्षा बलों के जवान शहर में जगह जगह तैनात हैं और लोगों को मन से डर निकालने के लिए पुलिस की तरफ से एक फ्लैग मार्च निकाला जा रहा था, वहीं दूसरी ओर लुटेरों की तरफ से पुलिस चौकी विजयनगर से थोड़ी दूरी पर एक रणजीत सिंह नामी व्याक्ति से मारपीट करके 5 लाख की नकदी लूट ली गई।

यह भी पढ़ेंः हरपाल चीमा के नेतृत्व में कई मशहूर शख्सियतें हुई 'आप' में शामिल

PunjabKesari

इस संबंधी पत्रकारों को जानकारी देते हुए पीड़ित व्यक्ति रणजीत सिंह ने बताया कि वह मिल्क प्लांट वेरका का डिस्ट्रीब्यूटर है और रोज की तरह अलग-अलग कस्बों से इकट्ठी करके लाई 5 लाख की राशि एच.डी.फफ.सी बैंक में जमा करवाने जा रहा था तो 6 नकाबपोश लुटेरो ने उसे घेरा और मारपीट करके 5 लाख की नकदी लूट ली और उनकी तरफ से मारपीट के साथ उसकी टांग भी टूट गई। इस वारदात का पता लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। चौकी इंचार्ज मुकन्द बीर ने बताया कि इस मामले संबंधी केस दर्ज कर लिया गया है और जल्दी ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की तरफ से आसपास लगे सी.सी टी.वी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है जबकि पीड़ित रणजीत सिंह को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!