Edited By Vatika,Updated: 16 Mar, 2022 04:12 PM

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भगवंत मान ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।
चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भगवंत मान ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने राज्य के शहीद भगत सिंह (एसबीएस) नगर जिले में महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मान को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई।
शपथ लेने के बाद भगवंत मान की अपनों के बच्चों के साथ तस्वीर सामने आई है, जो काफी वायरल हो रही है। उक्त तस्वीर में भगवंत मान अपने बेटे दिलशान ( 17) और बेटी सीरत कौर (21) के साथ नजर आ रहे है, दोनों बच्चों ने भी बसंती रंग की चुन्नी गले में डाली हुई है। नए बने मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने बच्चों के साथ बेहद खुश नजर आ रहे है। वहीं आपको बता दें कि भगवंत मान के बेटा-बेटी अमरीका से खास तौर पर पिता के समारोह में शामिल होने लिए आए है। हालांकि भगवंत मान का अपनी पत्नी के साथ साल 2015 में तलाक हो चुका है और उनके दोनों बच्चे अपनी मां के साथ अमरीका रह रहे हैं। लेकिन पिता के सी.एम. बनने की खुशी में दोनों सात समुंद्र पार से पंजाब पहुंच गए है।
