कोड लगते ही नगर निगम मुलाजिमों में खत्म हुआ नेताओं का डर, अवैध सियासी होर्डिंग को हटाने की कारवाई हुई शुरु

Edited By Kalash,Updated: 09 Jan, 2022 10:42 AM

after code of conduct municipal employees removes illegal hoarding

नगर निगम मुलाजिमों द्वारा जिन नेताओं की नाराजगी के डर से अब तक अवैध सियासी होर्डिंगों से नजरें चुराई जा रही थी। अब विधानसभा चुनाव के कोड लागू होने से कुछ देर बाद ही उन

लुधियाना (हितेश) : नगर निगम मुलाजिमों द्वारा जिन नेताओं की नाराजगी के डर से अब तक अवैध सियासी होर्डिंगों से नजरें चुराई जा रही थी। अब विधानसभा चुनाव के कोड लागू होने से कुछ देर बाद ही उन नेताओं की फोटो वाले होर्डिंग पर उक्त मुलाजिमों की नजरें टेढ़ी हो गई हैं। जिसका सबूत शनिवार शाम को शहर के विभिन्न इलाकों में देखने को मिला। जहां कमिश्नर प्रदीप सभ्रवाल के निर्देशों का हवाला देते हुए अवैध होर्डिंग को हटाने की मुहिम चलाई गई। इस दौरान अकाली-भाजपा, आम आदमी पार्टी के अलावा कांग्रेस के होर्डिंग भी उतार दिए गए हैं। जिसमें सरकारी तौर पर लगे मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी की फोटो वाले बोर्ड भी शामिल हैं। इसी तरह कंपनी द्वारा सरेंडर करने के बाद खाली पडे बस शेल्टरों को भी कांग्रेस नेताओं के कब्जे से मुक्त कराया गया है। नगर निगम अफसरों के मुताबिक यह कारवाई फिलहाल मेन रोड पर की जा रही है और आने वाले दिनों के दौरान अंदरूनी इलाकों में ड्राइव तेज की होगी। इसकी रिपोर्ट रोजाना डी सी को भेजी जाएगी।

यह भी पढ़ेंः मूसलाधार बारिश का कहर, फगवाड़ा में 2 लोगों की मौत, 3 घायल

PunjabKesari

कमिश्नर द्वारा विधानसभा चुनावों के दौरान सियासी पार्टियों की तरफ से सरकारी प्रॉपर्टी पर लगाए जाने वाले अवैध होर्डिंग, पोस्टर, बैनर व वाल पेंटिंग के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए हल्का वाइज टीमें बनाई गई हैं। जिनमें सुपरडेंट, इंस्पेक्टर, क्लर्क आदि शामिल किए गए हैं। जो टीमें रिटर्निंग ऑफिसर के साथ अटैच होंगी और फील्ड में उतरकर बिना मंजूरी लगे होर्डिंगों की चेकिंग करने के अलावा चुनाव आयोग के जरिए प्राप्त होने वाली शिकायतों से संबंधित अवैध सियासी होर्डिंग को हटाने की कार्रवाई करेंगी। जिन टीमों को कोड लागू होने के बाद स्टाफ, गाडियां व पुलिस र्फोस मुहैया करवा दी गई हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!