Edited By Vatika,Updated: 21 Feb, 2024 02:51 PM
पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर मौजूद किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने आज एक बार फिर से आंसू गैस के गोले दागे गए,
पंजाब डेस्कः पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर मौजूद किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने आज एक बार फिर से आंसू गैस के गोले दागे गए, जिसके बाद शंभू और खनौरी बॉर्डर पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
यह भी पढ़ेंः किसान आंदोलन के बीच Alert पर पंजाब, Emergency सेवाओं की पूरी है तैयारी
वहीं खनौरी बॉर्डर पर पंजाबी अदाकार और माडल सोनिया मान भी पहुंची लेकिन यहां आंसू गैस के धुएं के कारण उसकी सेहत बिगड़ गई। धुएं के कारण सोनिया मान लगातार खांसी कर रही थी और वहां मौजूद कुछ किसान उसकी मदद कर रहे थे। बता दें कि बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी और सुरक्षाकर्मियों को टीकरी, सिंघू और गाजीपुर सीमाओं पर कड़ी निगरानी करने का निर्देश दिया है।
एक दिन पहले प्रदर्शनरत किसानों ने सरकारी एजेंसियों द्वारा पांच साल तक दालें, मक्का और कपास न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदने के केंद्र के प्रस्ताव को खारिज कर दिया और अपना आंदोलन जारी रखने की घोषणा की थी। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि तीन सीमाओं पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को को चौकन्ना रहने को कहा गया। उन्होंने बताया कि यात्रियों को यातायात जाम का सामना करना पड़ सकता है।