Edited By Urmila,Updated: 23 Jun, 2026 03:11 PM

नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत बरनाला पुलिस और प्रशासन द्वारा आज एक बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई।
बरनाला (पुनीत) : नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत बरनाला पुलिस और प्रशासन द्वारा आज एक बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई। पुलिस ने हंडियाया के रहने वाले एक नामी ड्रग पेडलर (नशा तस्कर) रिंकू सिंह पुत्र गुलजार सिंह द्वारा नशे की कमाई से बनाए गए अवैध मकान को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया है।
उन्होंने कहा कि इन आरोपियों के खिलाफ पहले भी 14 से 17 मामले दर्ज हैं और इन आरोपियों में से कई आरोपी अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किए गए हैं। वहीं तपा नगर पंचायत के क्लर्क ने कहा कि उनके द्वारा केवल जो देहलियां (चौखट/अतिक्रमण) बाहर हैं, उन्हें ढहाने के आदेश दिए गए हैं।
नगर पंचायत के अधिकारी ने कहा कि हमें देहलियां या आगे का निर्माण हटाने के बारे में जानकारी मिली थी। पूरा घर ढहाने के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वह क्लर्क हैं और ईओ साहब छुट्टी पर हैं। उन्हें सिर्फ देख-रेख (निगरानी) के लिए भेजा गया था। यह कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसपी सोहन लाल सोनी ने बताया कि उक्त आरोपी और उसके परिवार के सदस्य बड़े स्तर पर नशा तस्करी (एनडीपीएस एक्ट के तहत) के कारोबार में संलिप्त हैं। इस काली कमाई के दम पर ही उन्होंने यह आलीशान मकान बनाया था। एसपी ने खुलासा किया कि यह मकान बिना किसी नक्शे के (नगर काउंसिल से पास करवाए बिना) दो नंबर की कमाई से अवैध रूप से बनाया गया था, जिसके कारण प्रशासन द्वारा इसे अनलीगल (अवैध) करार देते हुए ढहाने की कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस परिवार का बैकग्राउंड पूरी तरह से आपराधिक है। आरोपियों के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के लगभग 14 से 17 के करीब मामले दर्ज हैं। इनमें से कई आरोपी अदालत द्वारा भगोड़े भी घोषित किए जा चुके हैं। पुलिस द्वारा पहले भी कई बार इन्हें गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है, लेकिन जेल से बाहर आते ही ये दोबारा इसी काले धंधे में सक्रिय हो जाते थे।
एसपी सोनी ने बताया कि इस मामले में कुछ और लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ के दौरान कई बड़े खुलासे होने की संभावना है। फिलहाल आरोपियों को आगे की गहन पूछताछ के लिए मोहाली/चंडीगढ़ भेजा गया है। जो आरोपी अभी जेल से बाहर हैं, पुलिस द्वारा उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जिला बरनाला में अब तक ऐसे 5-7 मकानों पर कार्रवाई की जा चुकी है। उनके संज्ञान में कुछ और भी ऐसे मामले आए हैं, जिन पर जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। जो कोई भी नशे का कारोबार करेगा, उसका यही हश्र होगा। उन्होंने सभी से अपील की कि इस काले धंधे को तुरंत बंद कर दिया जाए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here