फगवाड़ा-लुधियाना National Highway पर हुआ भयानक हादसा, आपस में टकराई गाड़ियां

Edited By Vatika,Updated: 22 Jun, 2021 03:13 PM

accident in national highway

फगवाड़ा लुधियाना गत रात नैशनल हाईवे पर उस समय भयानक हादसा हो गया

फगवाड़ा (सोनू): फगवाड़ा लुधियाना गत रात नैशनल हाईवे पर उस समय भयानक हादसा हो गया, जब कुछ गाड़ियां आपस में टकरा गई। इस हादसो में 6 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में दाख़िल करवाया गया।

जानकारी अनुसार एक कार जालंधर से लुधियाना की तरफ जा रही थी, जो बेकाबू होकर पुल से लुधियाना से जालंधर आ रही एक और कार के ऊपर जा गिरी। उनके पीछे से आ रही एक टाटा सफारी गाड़ी, जिसमें फगवाड़ा से समाज सेवीं तारा चंद चुम्बर और एक ए.एस.आई. सवार थे, वह भी बेकाबू होकर पलट गई। 


इस हादसे में  करीब 6 व्यक्ति घायल हो गए, जिसके साथ नैशनल हाईवे पर जाम लग गया। इस हादसे में घायलों को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में दाख़िल करवाया गया। दूसरी तरफ़ क्रेन की मदद से गाड़ियां को किनारे लगाकर नैशनल हाईवे पर लगे जाम को खोला गया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!